विदेशी मुद्रा भंडार 7.79 अरब डॉलर घटा

मुंबई, 08 मई (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 01 मई को समाप्त सप्ताह में 7.794 अरब डॉलर घटकर 690.693 अरब डॉलर रह गया। यह विदेशी मुद्रा भंडार का पांच सप्ताह का निचले स्तर और इसी अवधि में सबसे बड़ी गिरावट भी है। इससे पहले, 24 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 4.821 अरब डॉलर घटकर 698.487 अरब डॉलर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की मुख्य वजह स्वर्ण भंडार में गिरावट रही। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि 01 मई को समाप्त सप्ताह में देश का स्वर्ण भंडार 5.021 अरब डॉलर घटकर 115.216 अरब डॉलर रह गया।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति भी 2.797 अरब डॉलर की कमी के साथ 551.825 अरब डॉलर रहा। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो भी शामिल हैं। इनके मूल्य का आंकलन डॉलर की तुलना में इनकी संदर्भ दर के आधार पर किया जाता है। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 80 लाख डॉलर बढ़कर 4.863 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 1.5 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 18.789 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

.....

Next Post

एसबीआई को चौथी तिमाही में 20,161 करोड़ का मुनाफा

Fri May 8 , 2026
मुंबई, 08 मई (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी ऋणदाता कंपनी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में समेकित आधार पर 20,161 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो सालाना आधार पर 1.10 प्रतिशत अधिक है। एसबीआई के निदेशकमंडल ने शुक्रवार को वित्तीय परिणामों […]

You May Like