महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं पर एबीवीपी का प्रदर्शन

सिंगरौली । महावि.में लंबे समय से बनी मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर अभाविप ने आज गुरुवार को प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। करीब 200 छात्र-कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य गेट पर घंटों धरना देकर नारेबाजी की। परिषद का आरोप रहा कि समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन लगातार अनदेखी के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने अभाविप जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए। परिषद ने कहा कि जब तक कलेक्टर या एसडीएम मौके पर पहुंचकर उनकी बात नहीं सुनेंगे, धरना जारी रहेगा। बाद में एसडीएम के पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री के नाम 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और प्रत्येक समस्या से प्रशासन को अवगत कराया। ज्ञापन में महावि. में स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त शौचालय, कक्षाओं में आवश्यक सुविधाएं, पुस्तकालय एवं प्रयोगशालाओं का उन्नयन, खेल सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीव्ही कैमरे लगाने की मांग प्रमुख रही।

Next Post

चीन ने नेपाल में बैरियर झील के टूटने की चेतावनी दी

Thu Aug 27 , 2026
बीजिंग, 27 अगस्त (वार्ता) चीन ने नेपाल में छोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी एक विशाल बैरियर झील के टूटने की गंभीर चेतावनी जारी की है। इस आपदा में चीन की सीमा में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 260 विदेशी […]

You May Like