पराग्वे, 17 जनवरी (वार्ता/ स्पूतनिक) यूरोपीय संघ (ईयू) दक्षिण अमेरिकी सामान्य बाज़ार मर्कोसुर शनिवार को पराग्वे की राजधानी असुनसियन में अपने लंबे समय से इंतज़ार किये जा रहे व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा हस्ताक्षर समारोह में संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे। दक्षिण अमेरिकी ब्लॉक का प्रतिनिधित्व पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना और उरुग्वे के राष्ट्रपति यामांडू ओरसी करेंगे। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति हावियर मिले भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने शामिल होने की पुष्टि नहीं की है।
