ईरान के समर्थन में बगदाद में बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया

बगदाद, 17 जनवरी (वार्ता) ईरान को लेकर अमेरिकी धमकियों के खिलाफ इराक की राजधानी बगदाद में एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों इराकी नागरिकों ने भाग लिया।

यह जानकारी स्पुतनिक संवाददाता ने शनिवार को दी। ईराक में हजारों आम नागरिकों और शिया समूहों के समर्थकों ने शुक्रवार को अमेरिकी खतरों के बीच ईरानी क्षेत्र पर हमला करने के खिलाफ बगदाद में ईरानी दूतावास के सामने प्रदर्शन किया, जिसमें ईरान और ईरानी नागरिकों का समर्थन किया।

इराकी प्रदर्शकारियों ने अमेरिकी और इजरायली विरोधी नारे लगाए और अमेरिकी और इजरायली झंडे जलाने की कोशिश की।

गौरतलब है कि बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, श्री नेतन्याहू ने राष्ट्रपति ट्रम्प से ईरान पर किसी भी नियोजित अमेरिकी सैन्य हमले को स्थगित करने का अनुरोध किया। हालांकि श्री ट्रम्प ने ईरान पर हमला करने के विकल्प को पूरी तरह से खारिज नहीं किया।

दिसंबर के अंत में श्री ट्रम्प ने कहा था कि अगर ईरान अपने मिसाइल एवं परमाणु कार्यक्रमों को विकसित करना जारी रखने की कोशिश करता है, तो वह ईरान पर नए तरह से हमले करेंगे। बाद में, ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बीच, राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को धमकी दी कि अगर किसी भी प्रदर्शनकारी की हत्या हुई तो वह एक शक्तिशाली हमला करेंगे।

 

Next Post

बालाघाट में दो कंस्ट्रक्शन फर्मों पर GST का छापा

Sat Jan 17 , 2026
बालाघाट। बालाघाट में जीएसटी जांच को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। जबलपुर एंटी इवेजन ब्यूरो की दो टीमों ने गुरुवार देर रात शहर की दो कंस्ट्रक्शन फर्मों पर दबिश दी। ये फर्म हर्ष कंस्ट्रक्शन और वैनगंगा कंस्ट्रक्शन हैं। हर्ष कंस्ट्रक्शन का संबंध पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे से बताया जा रहा […]

You May Like