सतना:नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के प्रमुख अभियंता आनंद सिंह ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सतना, कोठी एवं नागौद में नगरीय निकायों द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर समीक्षा की ।श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सतना नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित बस डिपो के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने कोठी एवं नागौद में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नगरीय विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधि ,परियोजना प्रबंधक वीरेन्द्र सिंह वर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
