निगाही के एलसीएच कॉलोनी में पेयजल का संकट

सिंगरौली। एनसीएल की निगाही परियोजना क्षेत्र अंतर्गत आवासीय कॉलोनी पुरानी एलसीएच में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। यहां पिछले करीब दो माह से पानी की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। इसके चलते कॉलोनी में रहने वाले परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी के अभाव से जूझना पड़ रहा है। पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं होने से रहवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से जलापूर्ति बाधित होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। एनसीएल की आवासीय कॉलोनी में इस तरह की बदहाल व्यवस्था प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। रहवासियों ने निगाही परियोजना प्रबंधन से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि उन्हें दो माह से जारी परेशानी से निजात मिल सके।

.....

Next Post

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon Nov 16 , 2026
तलेन। शुजालपुर रोड पर दर्दनाक सडक़ हादसे में एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई. अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक के दोनों पैरों के ऊपर से ट्रक निकल गया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी […]

You May Like