रिहायशी इलाके में अवैध गैस रिफिलिंग: संचालक पर FIR दर्ज

इंदौर: विगत दिनों अभियान चलाकर गैस रिफिलिंग सेंटर पर अवैध गैस भंडारण, घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग आदि पर प्रभावी कार्रवाई खाद्य विभाग द्वारा की गई थी,जिसमें संजरी लाइट हाउस गैस चूल्हा रिपेयरिंग सेन्टर बंगाली चौराहा के संचालक मोहम्मद शादाब द्वारा रिहायशी इलाके में रिफिलिंग सेन्टर संचालन पाया गया था.

इस दुकान से 5 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त (14.2 द्मद्द क्षमता ) तथा 19 नग छोटे 3 किग्रा के नॉन स्टैण्डर्ड सिलेंडर जब्त किए गए थे. प्रकरण में थाना पलासिया में एफआईआर दर्ज कराई गई है. जांच कार्रवाई में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अंकुर गुप्ता, तृप्ति माला मिश्रा, अजय अस्थाना शामिल थे

Next Post

सुम्बुल तौकीर को बेहतरीन अभिनेत्री मानते हैं वरूण बडोला

Wed Aug 13 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरूण बडोला अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर को बेहतरीन अभिनेत्री मानते हैं। सोनी सब अपने अगले पारिवारिक इमोशनल ड्रामा, इत्ती सी खुशी” के लिए तैयार है। यह शो रोजमर्रा के संघर्ष, अनकहे बलिदानों और बिना शोर के जीतने वाले प्रेम और साहस की कहानी को बेहद […]

You May Like