शराबी पति कर रहा पत्नी को प्रताड़ित

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत ग्राम कुशनेर में शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।जानकारी के अनुसार, ग्राम कुशनेर निवासी श्रीमती प्रभा विश्वकर्मा (39) का विवाह वर्ष 2013 में सर्वेश कुमार विश्वकर्मा के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। दांपत्य जीवन में उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी भी हैं। प्रभा ने पुलिस को बताया कि उसका पति सर्वेश शराब पीने का आदी है और इसी लत के कारण वह अक्सर छोटी-छोटी घरेलू बातों पर विवाद करता है।

बीती रात 11:30 बजे आरोपी पति ने शराब के नशे में प्रभा के साथ विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपना आपा खो दिया और प्रभा के साथ शारीरिक व मानसिक रूप से क्रूरता करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। पीड़िता ने थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने प्रभा की रिपोर्ट पर आरोपी सर्वेश कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Next Post

बदमाशी चमकाने सरेराह चलाई गोलियां, रील बना की वायरल, 2 गिरफ्तार

Sun Apr 5 , 2026
जबलपुर‌: माढ़ोताल थाना अंतर्गत मरघटाई के पास सड़क किनारे खड़े होकर गुंडई चमकाने सरेराह पिस्टल से हवाई फायर कर बदमाशों ने रील बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दहशत फैलाई। जिसके बाद पुलिस दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक पर पहले […]

You May Like