बदमाशी चमकाने सरेराह चलाई गोलियां, रील बना की वायरल, 2 गिरफ्तार

जबलपुर‌: माढ़ोताल थाना अंतर्गत मरघटाई के पास सड़क किनारे खड़े होकर गुंडई चमकाने सरेराह पिस्टल से हवाई फायर कर बदमाशों ने रील बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दहशत फैलाई। जिसके बाद पुलिस दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक पर पहले से हत्या के प्रयास और दूसरे पर अवैध वसूली के मामले दर्ज हैं।
माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि कल एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में सत्यम होम्स माढ़ोताल निवासी रितिक जायसवाल 27 वर्ष और कचनार सिटी विजय नगर निवासी प्रथम सिंह राजपूत 19 वर्ष सड़क किनारे खड़े होकर सिगरेट पीते नजर आ रहे थे। इसी दौरान रितिक जायसवाल ने अवैध पिस्टल से हवाई फायर किया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
बिना लाइसेंस के लहरा रहे थे हथियार,
जब्बार ने दी थी पिस्टल
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रितिक जायसवाल के शस्त्र लाइसेंस की जांच की, जिसमें पाया गया कि उसके पास पिस्टल या रिवॉल्वर का कोई वैध लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी रितिक ने कबूला कि उसने यह पिस्टल करीब 3-4 महीने पहले हनुमानताल निवासी जब्बार से ली थी। पुलिस अब हथियार की बरामदगी के लिए आरोपियों को रिमांड पर ले रही है। मौके से पुलिस ने एक आईफोन और एक यामाहा मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड
पकड़े गए दोनों आरोपी पुराने अपराधी हैं। प्रथम सिंह राजपूत के विरुद्ध पूर्व में अवैध वसूली और मारपीट के 3 मामले दर्ज हैं। रितिक जायसवाल के विरुद्ध हत्या के प्रयास का गंभीर प्रकरण पहले से दर्ज है।

Next Post

रेस्टोरेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी

Sun Apr 5 , 2026
जबलपुर: भेड़ाघाट थानांतर्गत पंचवटी चौराहे पर स्थित बावर्ची रेस्टोरेंट में दोपहर बारह बजे एक सात फीट लंबा सांप प्रवेश कर गया जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई। रेस्टोरेंट संचालक ने डायल 112 को सूचना दी डायल 112 से प्रधान आरक्षक हरिओम बैस की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे […]

You May Like

मनोरंजन