सीहोर। राठौर क्षत्रिय समाज ने बुधवार को राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयंती धूमधाम से मनाई. शहर में भव्य चल समारोह में ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, दुर्गावाहिनी की शक्ति प्रदर्शन और सेना वेशभूषा में बालिकाओं के देशभक्ति नृत्य ने आकर्षित किया. तिरंगे और केसरिया ध्वज लहराए, बैंड-ढोल की धुनों ने जोश भर दिया. सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने स्वागत किया. समापन पर श्री राम जानकी मंदिर में आरती व प्रसादी वितरण हुआ.भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कार्यक्रम में शामिल होकर वीर दुर्गादास की वीरता को नमन किया.
राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती पर भव्य चल समारोह
