शिवपुरी में बिजली के तारों की चपेट में आकर जला ट्रक, एंबुलेंस में भी लगी आग

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में रन्नौद से पिछोर जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पिछोर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना पिछोर कस्बे से लगभग 4 किलोमीटर पहले पिछोर-रन्नौद मार्ग पर सिरसा मंदिर के पास हुई। एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में ड्राइवर ने ट्रक को सड़क से नीचे उतार लिया। इसी दौरान ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों के तारों से टकरा गया, जिससे उसके केबिन में आग लग गई। ड्राइवर ने तुरंत चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते ट्रक का केबिन धू-धू कर जलने लगा, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की सहायता से आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि, तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घटनास्थल से लगभग 250 मीटर दूर एक 108 एंबुलेंस खड़ी थी, जो एक मरीज को छोड़कर पिछोर लौट रही थी। एंबुलेंस चालक और स्टाफ ट्रक में लगी आग देखने पहुंचे थे, तभी एंबुलेंस के इंजन से भी अचानक धुआं निकलने लगा। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया।

Next Post

मछंड राजपरिवार के लोग कर रहे नि:शुल्क इलाज, मछंड को मिली नई पहचान

Fri Nov 14 , 2025
भिंड। जिले का मछंड गांव आज जरुरतमंद और गरीब मरीजों के नि:शुल्क उपचार के लिए पहचान बनाए है। यहां राजपरिवार के इकलौते बेटे नृपेंद्रसिंह जूदेव द्वारा रविवार-सोमवार को दो दिन दूर दराज क्षेत्र से आए मरीजों को आयुर्वेद का इलाज दिया जा रहा है। गांव में आने वाले मरीजों को […]

You May Like