पानी की किल्लत: कोलार लाइन का काम अंतिम चरण में, कल सुबह से सामान्य होगी सप्लाई

राजधानी भोपाल में कोलार से होने वाली पेयजल सप्लाई गुरुवार को प्रभावित रही । कोलार पाइप लाइन के निर्माण और शिफ्टिंग कार्य के चलते कई इलाकों में पानी की आपूर्ति सुबह नहीं हो पाई । नगर निगम के अनुसार, मेटेरियल तैयार होने के बावजूद थ्रस्ट ब्लॉक को मजबूत करने और अन्य तकनीकी कार्यों को पूरा करने में अभी समय लग रहा है।
इस कारण शाहजहानाबाद, नारियलखेड़ा, सिंधी कॉलोनी, हमीदिया रोड, शाहपुरा, त्रिलंगा, अरेरा कॉलोनी, तुलसी नगर, शिवाजी नगर, चार इमली, चूना भट्टी, नेहरू नगर, कोटरा सुल्तानाबाद, एमपी नगर और गुलमोहर कॉलोनी समेत कई रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर निगम का कहना है कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है और काम पूरा होते ही ओवरहेड टैंकों को भरकर सप्लाई बहाल की जाएगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि शुक्रवार सुबह तक अधिकांश इलाकों में पानी की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

Next Post

कांग्रेस ने दिल्ली सरकार से की मालवीय नगर अग्निकांड में जान बचाने वाले युवकों को सम्मानित करने की मांग

Thu Jun 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 जून (वार्ता) दिल्ली प्रदेश के कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर अग्निकांड के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर होटल में फंसे हुए लोगों बचाने वाले स्थानीय युवाओं को सम्मानित किए जाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने दिल्ली […]

You May Like

मनोरंजन