दमोह पथरिया मार्ग पर ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, हादसे में कार चालक की मौत, ट्रक चालक मौके से फरार

पथरिया/दमोह.दमोह-पथरिया मुख्य मार्ग पर पुरानी शराब दुकान के सामने बुधवार रात करीब हुए भीषण सड़क हादसे में नगर पंचायत कर्मचारी फहीम खान (32) की मौत हो गई.वे कार से दमोह से पथरिया लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे अनाज से भरे ट्रक से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई.हादसा इतना गंभीर था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और फहीम खान वाहन में फंस गए. सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं.स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. दोनों वाहन सड़क पर खड़े रहने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर मार्ग बहाल कराया. हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है.वहीं पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री करण सिंह वर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं

Thu Jun 11 , 2026
भोपाल। मंत्री करण सिंह वर्मा ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों और मांगों पर संबंधित अधिकारियों एवं विभागों के माध्यम से शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के […]

You May Like