
भोपाल। मंत्री करण सिंह वर्मा ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों और मांगों पर संबंधित अधिकारियों एवं विभागों के माध्यम से शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संवाद कार्यक्रम के दौरान मंत्री वर्मा ने कार्यकर्ताओं से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निराकरण कराया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान को सरकार प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है और सभी लंबित मामलों के निराकरण के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे।
