
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला ने थाना आष्टा जिला सीहोर में दर्ज हत्या के अपराध में फरार आरोपी की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी कराने में मदद करने वाले के लिए ढाई हजार रूपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।
थाना आष्टा जिला सीहोर में दर्ज अपराध प्रकरण क्रमांक 696/2024 अर्न्तगत धारा 296,115(2),351(3), 3(5), 103(1) बीएनएस में फरार आरोपी आनंद पिता लाड़ सिंह सूर्यवंशी निवासी ग्राम भंवरा थाना आष्टा की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में मदद करने वाले के लिये ढाई हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है सूचना देने वाला व्यक्ति चाहे तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा ।
