प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली में लगेंगे 39 जन कल्याण शिविर : परवेश साहिब सिंह

नयी दिल्ली, 11 जून (वार्ता) दिल्ली के कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 18 से 20 जून तक दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में 39 जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। श्री सिंह ने इन शिविरों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ नागरिकों तक सीधे पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। जन कल्याण शिविरों का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। सरकार की कोशिश है कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक यह महसूस करे कि सरकार उसके द्वार तक पहुंची है।

ये शिविर केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि जनता के साथ सीधे संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण मंच भी हैं। श्री परवेश साहिब सिंह ने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने और नागरिकों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही दिल्लीवासियों से अपील की कि वे अपने निकटतम जन कल्याण शिविर में पहुंचकर केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा उनका लाभ उठाएं।

.....

Next Post

दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में तेज बारिश के अनुमान: मौसम विभाग

Thu Jun 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 जून (वार्ता) मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर-पश्चिम भारत के लिए नया अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा के पास बने चक्रवाती दबाव के कारण 13 जून तक इस क्षेत्र में तेज बारिश हो सकती है। 11 और 12 जून […]

You May Like