मेला में संघ की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र, सेवा कार्यों से लोग प्रभावित

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला आफिस के सामने लगी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रदर्शनी मेला सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। यह प्रदर्शनी संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लगाई गई है। इसमें संघ द्वारा किये गये एवं किये जा रहे राष्ट्रीय एवं सेवा कार्यों को देख लोग प्रभावित हो रहे है।

साइंस कालेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अजय बंसल ने आज अपने परिवार सहित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसी प्रकार भारत स्काउट गाइड की जिला उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने भी प्रदर्शनी को देखा और संघ सेवा कार्यों की सराहना की।

Next Post

गुजरात दौरे पर सीएम डॉ यादव, वडोदरा एयरपोर्ट पर भूपेंद्र पटेल से भेंट; निवेश और उद्योग पर चर्चा 

Mon Feb 2 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वे गुजरात के विभिन्न शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर निवेश, उद्योग और आपसी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। दौरे को आर्थिक और औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण […]

You May Like