गुजरात दौरे पर सीएम डॉ यादव, वडोदरा एयरपोर्ट पर भूपेंद्र पटेल से भेंट; निवेश और उद्योग पर चर्चा 

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वे गुजरात के विभिन्न शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर निवेश, उद्योग और आपसी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। दौरे को आर्थिक और औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अपने प्रवास के आज आखिरी रोज डॉ यादव वडोदरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से उनकी आत्मीय मुलाकात हुई। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच शिष्टाचार भेंट के साथ आपसी सहयोग और विकास से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री भुज एयरपोर्ट से जूनागढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर क्षेत्रीय गतिविधियों की जानकारी ली। इन आयोजनों के माध्यम से वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, उद्योग जगत और सामाजिक समूहों से संवाद स्थापित कर विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।

जूनागढ़ के बाद मुख्यमंत्री वडोदरा पहुंचे, जहां वे एक इंटरएक्टिव सेशन में विशेष रूप से शामिल हुए। इस सत्र में मुख्यमंत्री निवेशकों और उद्योगपतियों से सीधा संवाद कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बातचीत में औद्योगिक निवेश, व्यापारिक संभावनाओं तथा मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों को लेकर विस्तृत चर्चा हो रही है, जिससे दोनों राज्यों के बीच आर्थिक साझेदारी को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Next Post

पेंच स्टाफ क्लब चुनाव: क्लब बचाओ समिति का परचम, चंद्रभूषण डेहरिया बने सचिव

Mon Feb 2 , 2026
परासिया। वेकोलि पेंच क्षेत्र के सबसे पुराने पेंच स्टाफ क्लब की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु हुए चुनाव में क्लब बचाओ समिति ने शानदार जीत दर्ज की है। संपन्न हुए चुनाव में सचिव पद पर चंद्रभूषण डेहरिया, उपाध्यक्ष पद पर नेपाल सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर सुनील पांडे निर्वाचित हुए। […]

You May Like