जुआ फड़ पर दबिश सहित चार मामलों में खुलासा

दमोह। देहात अंतर्गत चौकी नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा 11 अगस्त 2026 को अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सिद्ध बाबा के पास भड़ावारी, जबलपुर नाका क्षेत्र में जुआ फड़ पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग गए, जबकि पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद 05 जुआरियों को पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा मौके से 52 ताश पत्ती, 3,400 नगद तथा 04 मोटरसाइकिल जप्त की गई। पूछताछ में मौके से फरार जुआरियों के नाम दिब्बू राजपूत, अमित राजपूत, बिट्टू महाराज, विक्की राजपूत, रत्तू यादव, रामू राजपूत, राजेन्द्र यादव व शेर खान सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। प्रकरण में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

*गल्ला व्यापारी की दुकान से चोरी का खुलासा, 90 हजार की मूंग-अलसी बरामद*

 

चौकी सागर नाका क्षेत्र में गल्ला व्यापारी की दुकान का ताला तोड़कर 26 बोरी मूंग व 02 बोरी अलसी, कुल 28 बोरी कीमत करीब 90,000 चोरी होने की घटना सामने आई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना दमोह देहात पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी व संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस कार्रवाई में 12 अगस्त को चोरी गई 26 बोरी मूंग व 2 बोरी अलसी, कुल कीमत 90,000 बरामद की गई। घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन कीमत करीब 3,00,000 भी जप्त किया गया। प्रकरण में शिवा अहिरवार निवासी गौपुरा व आदित्य अहिरवार निवासी हिरदेपुर की संलिप्तता पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 03 विधि-विरुद्ध बालकों को दस्तयाब कर विधि अनुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

*गल्ला मंडी से मसूर चोरी के प्रकरण में मशरूका बरामद*

चौकी सागर नाका क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी में व्यापारी की गोदाम के सामने रखी मसूर की बोरियों में से 02 बोरी मसूर, वजन करीब 100 किलोग्राम, कीमत करीब 9,000 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई थी।प्रकरण में थाना दमोह देहात पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी करते हुए संदिग्धों से पूछताछ की गई। 12 अगस्त 2026 को आरोपी शिवा अहिरवार व आदित्य अहिरवार से पूछताछ व पुलिस कार्रवाई के दौरान चोरी गई मशरूका बरामद की गई है।

*अपहृता को इंदौर से दस्तयाब कर आरोपी गिरफ्तार*

थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 305/26 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अपहृता को इंदौर से सकुशल दस्तयाब किया गया। प्रकरण में आरोपी नीरज राय निवासी फुटेरा, थाना बटियागढ़ को गिरफ्तार कर विधि अनुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस की प्रभावी कार्यवाही – थाना दमोह देहात पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जुआ, चोरी व अपहरण जैसे मामलों में सफलता प्राप्त की गई है। उपरोक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया व नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच आर पाण्डेय के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय , चौकी प्रभारी सागर नाका उनि विक्रम दांगी व चौकी प्रभारी उनि रोहित द्विवेदी तथा पुलिस बल का सराहयनीय योगदान रहा।

Next Post

आयुष मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक, दमोह सांसद राहुल सिंह भी रहे मौजूद

Wed Aug 12 , 2026
दमोह। केंद्रीय आयुष मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दमोह सांसद राहुल सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में मंत्रालय में राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रचार-प्रसार को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तार […]

You May Like