अशरफ अली
भोपाल: नववर्ष 2026 के आगाज के साथ ही राजधानी भोपाल में धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। नए साल के पहले दिन सुबह से ही बिड़ला मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने भगवान के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए वर्ष 2026 की शुभ शुरुआत की।
बिड़ला मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगने लगीं।
इसी तरह हनुमान मंदिर, शीतला माता मंदिर, गायत्री मंदिर, गुफा मंदिर,भोजपुर मंदिर,झरनेश्वर मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। कई परिवारों ने बच्चों और बुजुर्गों के साथ दर्शन कर नए वर्ष की शुरुआत धार्मिक आस्था के साथ की।श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं। सुरक्षा, साफ-सफाई और दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक और प्रशासनिक अमला तैनात रहा।
