रुपया 28 पैसे लुढ़का, 90.18 प्रति डॉलर पर

नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 27.75 पैसे गिरकर 90.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

भारतीय मुद्रा लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है। यह गुरुवार को 3.25 पैसे टूटकर 89.9025 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये की शुरुआत आज दो पैसे की मामूली बढ़त में 89.88 रुपये प्रति डॉलर पर हुई लेकिन इसके बाद इसमें लगातार गिरावट रही। यह बीच कारोबार में 90.25 रुपये प्रति डॉलर तक टूटने के बाद अंत में 90.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाली से रुपये पर दबाव रहा। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी रुपया कमजोर हुआ।

 

Next Post

मप्र के विकास और कल्याण के लिए जनता का अटूट विश्वास ही हमारी ताकत: सीएम डॉ. यादव 

Fri Jan 9 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सबके सहयोग से हम एक नया मध्यप्रदेश गढ़ने जा रहे हैं। विकसित मध्यप्रदेश के लिए गांव, गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, सभी को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाना जरूरी है और हम इसी दिशा में मिशन मोड में आगे बढ़ रहे हैं। […]

You May Like