गरबा महोत्सव: देर रात तक भक्ति और उल्लास के साथ गरबा गीत में थिरके कदम

सीधी।जिले में भक्ति और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला। स्टार डांस ग्रुप द्वारा आयोजित आदिशक्ति गरबा महोत्सव रविवार को अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं और गरबा प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। मां दुर्गा की आराधना में डूबे प्रतिभागी देर रात 1 बजे तक डांडिया की थाप पर थिरकते रहे। मुख्य अतिथि के रूप में सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने उपस्थित रहकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं आरती की।

विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि गरबा महोत्सव केवल मनोरंजन नहीं बल्कि यह हमारी संस्कृति, भक्ति और सामूहिकता की मिसाल है। कार्यक्रम के दौरान पूरे सीधी शहर में नवरात्रि का उल्लास चरम पर रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण आयोजन स्थल देर रात तक खचाखच भरा रहा। शहरवासियों ने गरबा महोत्सव में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और आयोजकों का हर संभव सहयोग किया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पारम्परिक परिधान में माँ आदिशक्ति की आराधना की। आयोजन शाम से प्रारंभ होकर देर रात 1 बजे तक चलता रहा। आकर्षक लाइटिंग, संगीत और नृत्य की ऊर्जा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डांडिया की थाप पर मां दुर्गा के जयकारे गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्ति व उल्लास से भर गया।

इस अवसर पर विश्वबंधु धर द्विवेदी, पंकज पाण्डेय, पुष्पराज सिंह, कमल कामदार, अम्बुज पाण्डेय, मुनिराज विश्वकर्मा, संजू दद्दा, राहुल वर्मा, सुमित भारती सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक एस.डी.किंग ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आदिशक्ति गरबा महोत्सव का उद्देश्य समाज में भक्ति, एकता और भाईचारे की भावना को सशक्त बनाना है। उन्होंने सीधीवासियों के उत्साहपूर्ण सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया।

लाटरी प्रतियोगिता से प्रदान किए गए आकर्षक पुरस्कार

महोत्सव में 10 रुपए की टिकट पर आयोजित लॉटरी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केन्द्र रही। दर्शकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को टीवी, मोबाइल सहित कई आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। हजारों की भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस बल, स्वयंसेवक और चिकित्सा दल लगातार सक्रिय रहे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था के बिना आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Next Post

दीपावली पर महाकाल के गर्भगृह में एक फुलझड़ी ही जला सकेंगे

Wed Oct 15 , 2025
उज्जैन। महाकाल मंदिर में दीपावली पर 20 अक्टूबर को गर्भगृह में पंडे-पुजारी केवल एक फुलझड़ी ही जला सकेंगे। बुधवार को मंदिर समिति ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश जारी किए। समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि पर्व की परंपरा व मर्यादा के सम्यक निर्वहन हेतु […]

You May Like