बसों पर चेकिंग कर 4 हजार का जुर्माना वसूला

जबलपुर: परिवहन विभाग द्वारा लगातार की वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उसी क्रम में शनिवार को भी चेकिंग करते हुए कई बसों पर बिना परमिट, बिना प्राथमिक उपचार, बिना अग्निशमन बसों पर कार्यवाही करते हुए कुल 4 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने हेतु परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग के दौरान पीएसवी चेकिंग रिपोर्ट के अनुसार बिना फिटनेस चल रही 1 बस पर कार्यवाही करते हुए 3000 रुपए का चालान काटा गया। उसी क्रम में बिना प्राथमिक चिकित्सा के 1 चालान, बिना अग्निशामक के 1 चालान करते हुए 500- 500 रुपए का समन शुल्क वसूला गया।

Next Post

संयुक्त संचालक मनवानी ने किया जनसम्पर्क कार्यालय का निरीक्षण

Sun May 25 , 2025
सागर। जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त संचालक अशोक मनवानी ने संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय का निरीक्षण किया और ऑफिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार की प्रगति जानी। संचालक ने दस्तावेजों के संधारण, समय पर सूचना प्रेषण और जनहितकारी योजनाओं […]

You May Like