
जबलपुर। केंट थाना अंतर्गत खालसा स्कूल सर्वेन्ट क्वाटर में
रहने वाले कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतक बीएससी फाईनल का छात्र था। फेल होने के चलते वे तनाव में रह रहा था इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया हैं।
पुलिस ने बताया कि बलराम सिंह गोंड़ 56 वर्ष निवासी खासला स्कूल सदर ने सूचना दी कि वह खालसा स्कूल सदर में चौकीदारी का काम करता है, स्कूल के अंदर सर्वेन्ट क्वाटर में अपने परिवार सहित रहता है उसका छोटा बेटा प्रमोद सिंह गोंड़ 24 वर्ष बीएससी फाईनल में साईंस काॅलेज जबलपुर में पढ़ाई करता था इस वर्ष फेल हो गया था, पढाई नहीं कर पा रहा था गुमसुम रहता था, रात में सभी लोग सो गये थे। रात लगभग 3-15 बजे उसकी पत्नि राजकुमारी उठी देखी तो उसका लडका प्रमोद किचिन में लोहे के पाईप से गमछा बांधकर फांसी लगा लिया।
