विद्यार्थियों में खेल भावना और शारीरिक विकास के लिए माल्हनवाड़ा में जुटा खेल कुंभ

बनखेड़ी। बनखेड़ी जनपद के ग्राम माल्हनवाड़ा स्थित शासकीय पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल में संकुल स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी बीईओ हिमांशु बड़कुर उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में महेश बसेड़िया, मकरन सिंह पटेल, छोटेसाहब पटेल अनिल वशिष्ठ साहू सर खिलाड़ी एवं विद्यालय की प्राचार्य विनीता दीवान शामिल रहीं।

खेल महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस आयोजन में नंदना, परसवाड़ा, पलिया, पिपरिया, माछेरा संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक विकास एवं आपसी सहयोग को बढ़ावा देना रहा।

 

Next Post

तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग के पास नहीं है पिंजरे!

Tue Feb 10 , 2026
जबलपुर: जहां एक ओर आयुध निर्माणी खमरिया व इसके आसपास के इलाके में तेंदुओं की चहलकदमी बढ़ती जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ निर्माणी के कर्मचारियों को भयमुक्त करने के लिए वन विभाग के हाथ अभी तक एक भी तेंदुआ नहीं लग सका है। ऐसे में जो चौंकाने वाली […]

You May Like

मनोरंजन