
नयी दिल्ली 09 सितम्बर (वार्ता) भारत ने विभिन्न मामलों में उसकी जेलों में बंद 48 पाकिस्तानी मछुआरों और 19 पाकिस्तानी कैदियों को उनकी सजा पूरी होने के बाद मंगलवार को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते स्वदेश वापस भेज दिया गया।
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि इन सभी पाकिस्तानी नागरिकों की सजा की अवधि पूरी हो गयी थी। सजा पूरी होने के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया है।
भारत ने कहा है कि वह पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय मछुआरों और अन्य कैदियों की रिहाई के मुद्दे को उच्च प्राथमिकता देता है। इसे देखते हुए भारत ने पाकिस्तान सरकार से उसकी जेलों में बंद मछुआरों सहित सभी भारतीय कैदियों की रिहाई और स्वदेश वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया है।
