ट्रक में भड़की आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान

सतना: जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णगढ़ बंधा के निकट मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। मैदा से लदा एक ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। गनीमत यह रही कि ट्रक चालक सहित 4 लोगों के समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णगढ़ बंधा के निकट रास्ते में अचानक एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के दौरान ट्रक में मौजूद चालक और अन्य सहायक कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। इससे एक बड़ी जनहानि टल गई। आस पास मौजूद लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक से ऊंची लपटें उठने लगीं। वाहन धू-धू कर जलने लगा। देखते ही देखते ट्रक पूरी तरह राख में तब्दील हो गया।स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सुबह 5 बजे दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक ट्रक और उसमें लदा सामान खाक हो चुका था।
2 लाख का सामान खाक
बताया गया कि जिले के सितपुरा से मैदा लोड कर ट्रक जबलपुर की ओर जा रहा था। जिसमें चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। लेकिन ट्रक और उसमें लदा लगभग दो लाख रु का मैदा जलकर खाक हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को ही आग का कारण माना जा रहा है।

Next Post

इछावर में चोरी की वारदात के 5 आरोपी गिरफ्तार

Wed Aug 6 , 2025
इछावर। पुलिस ने सात नकबजनी और एक एटीएम चोरी के प्रयास का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें तीन मुख्य आरोपी और दो सर्राफा व्यवसायी शामिल हैं, जो चोरी का माल खरीदते थे. पुलिस ने 12 तोला सोना, 2.5 किलो चांदी, 9.05 लाख रुपए नगद, कुल […]

You May Like