
सागर । सागर जोन की पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना को विशिष्ट सेवा के लिए भारत सरकार के सर्वोच्च पुलिस सम्मान “राष्ट्रपति पुलिस पदक” से सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में,
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना को यह प्रतिष्ठित पदक लगाकर सम्मानित किया। श्रीमती खन्ना, 2006 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस में पुलिस मुख्यालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी है।उनके नेतृत्व में पुलिस बल ने अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता और जनसंपर्क में कई उल्लेखनीय सफलताएँ अर्जित की हैं।
