शाहपुर। भारत सरकार के अमृत 2.0 और ( DAY -NULM)के संयुक्त सहयोग से अमृत महाअभियान एवं “वुमन फॉर ट्री “कैंपेन के तहत पौधारोपण का कार्य किया गया।।अभियान की शुरुआत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर की गई थी इस हेतु नगर के चयनित स्थल वार्ड क्रमांक 8 में बने पार्क एवम् पानी की टंकी के पास पौधारोपण किया गया पौधे की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ट्री गार्ड का उपयोग किया गया।। इस विशेष अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद महोदया श्रीमती सुशीला पंद्राम, सामुदायिक संगठक सुश्री पूनम वाईकर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी बिसदरे , सहायिका गीता धुर्वे, नवांकुर सखी अध्यक्ष आरती ठाकुर, उपाध्यक्ष शीतल परसाई एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं ने व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया।। यह अभियान न केवल शहर को हरा भरा बनाने की दिशा में कदम है बल्कि महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और नेतृत्व को भी बढ़ावा देता है।
