पांढुरना:पांढुरना नगर पालिका सहित क्षेत्र के ग्राम पंचायतों तथा निजी उपभोक्ताओं पर 7 करोड़ 24 लाख से भी अधिक की बकाया विद्युत बिल की राशि वसूली करने अब विद्युत विभाग द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे है,शुक्रवार को ग्राम हिवरा,कलम गांव,बडचिचोली एवं बोथिया ग्राम पंचायतों की विद्युत कनेक्शन काटने से इन ग्रामों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा,विभाग द्वारा कहा कि इसी तरह की सख्त कार्यवाही अन्य ग्रामों सहित निजी उपभोक्ताओं पर भी कि जाएंगी।
विभागीय सूत्रों की माने तो पांढुरना नगर पालिका परिषद पर कुल 23 लाख रूपए से भी अधिक का बिजली बिल बकाया है, वहीं सबसे अधिक बकाया राशि 4 करोड 72 लाख 66 हजार रूपए ग्राम पंचायतों पर बकाया है,विभाग द्वारा यह राशि जमा कराने के लिए बार-बार नगर पालिका सहित ग्राम पंचायतों एवं निजी उपभोक्ताओं को जमा कराने के लिए पूर्व में कई बार निवेदन के साथ ही नोटिस तक जारी किए गए,लेकिन इसके बावजूद इन उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिजली बिल की राशि जमा नहीं करने पर विद्युत विभाग द्वारा ऐसे ग्राम पंचायतों के 525 उपभोक्ताओं को चिहिंत कर इनके विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे है।
शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा ग्राम पंचाय हिवरा सेनाडवार,कलमगांव,बड़चिचोली एवं बोथिया के विद्युत कनेक्शन काटे गए,विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिन भी बकायादारों द्वारा बिजली बील की बकाया राशि जमा नहीं कि जाएंगी ऐसे विद्युत उपभोकाओं से राशि वसूल करने अब सत्त विद्युत कनेक्शन काटने की कार्यवाहीं करेंगा।
