सागर में बिजली अधिकारियों की बड़ी बैठक: स्मार्ट मीटर और ट्रांसफार्मर फेल्योर पर मंथन

सागर: मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अजय गुप्ता ने मकरोनिया स्थित विद्युत परिसर में सागर क्षेत्र के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राजस्व वसूली, समाधान योजना की प्रगति, लाइन विस्तार, उपकेंद्र निर्माण, स्मार्ट मीटर स्थापना, ट्रांसफार्मर फेल्योर और बिजली आपूर्ति में व्यवधान जैसे मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गई।

प्रबंध संचालक ने राजस्व संग्रहण और बिलिंग दक्षता में सुधार लाने के निर्देश दिए तथा जिन संभागों में एटीएंडसी लॉस अधिक हैं, उन्हें कम करने पर जोर दिया। उन्होंने समय पर लाइनों और ट्रांसफार्मरों के रखरखाव, फेल्योर दर घटाने और उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।
बैठक में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और सागर क्षेत्र के इंजीनियर मौजूद रहे।

Next Post

ज़ी एक्शन पर एक मई को होगा 'लकी मैन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Thu Apr 30 , 2026
मुंबई, 30 अप्रैल (वार्ता)ज़ी एक्शन पर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘लकी मैन’, का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, एक मई को शाम 7.30 बजे होगा। इस फिल्म में अपने खास अंदाज से मनोरंजन करने वाले ‘योगी बाबू’ नजर आएंगे। बालाजी वेणुगोपाल द्वारा निर्देशित और थिंक स्टूडियोज़ के बैनर तले निर्मित लकी मैन एक […]

You May Like

मनोरंजन