ढलान पर खड़ी चालू मेट्रो बस दुकान में घुसी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

जबलपुर। मदनमहल थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी के पास बुधवार शाम हादसा होते-होते टल गया। दरअसल एक चालू मेट्रो बस अचानक ढलान पर लुढक़ गई और सीधे सडक़ किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। इस दुर्घटना में दुकान का टीन शेड और बाहर खड़े कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति बस की चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा जनहानि का हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, मेट्रो बस क्रमांक एमपी 20 पीए 1257 का चालक शाम करीब 7 बजे बस स्टैंड चौकी के पास पहुंचा था। वह बस को चालू हालत में ही छोडक़र सडक़ किनारे फ्रेश होने के लिए नीचे उतरा। इसी दौरान मार्ग पर ढलान होने के कारण बिना ड्राइवर की चालू बस धीरे-धीरे आगे की ओर लुढक़ने लगी। रफ्तार पकड़ते ही बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित मेट्रो बस को बिना ड्राइवर के आगे बढ़ता देख मौके पर मौजूद राहगीरों और दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बस सीधे जाकर एक दुकान के टीन शेड से जाकर टकरा गई, जिससे दुकान का अगला हिस्सा और टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दुकान के सामने खड़े दो से तीन दोपहिया वाहन भी इस बस की चपेट में आ गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। गनीमत रही कि बस खाली थी वरना बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था ।

Next Post

ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से जबलपुर बनेगा प्रमुख कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक हब

Thu Sep 3 , 2026
जबलपुर। शहर की तस्वीर तेजी बदल रही है। पिछले दो वर्षों में जबलपुर में करोड़ों रुपये की लागत के कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हो चुके हैं और कई पर काम शुरू होने वाला हैं। आने वाले समय में जबलपुर की तस्वीर और तेजी से बदलेगी। ग्रीनफील्ड कॉरिडोर […]

You May Like