ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से जबलपुर बनेगा प्रमुख कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक हब

जबलपुर। शहर की तस्वीर तेजी बदल रही है। पिछले दो वर्षों में जबलपुर में करोड़ों रुपये की लागत के कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हो चुके हैं और कई पर काम शुरू होने वाला हैं। आने वाले समय में जबलपुर की तस्वीर और तेजी से बदलेगी। ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से जबलपुर प्रमुख कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक हब बनेगा। कनेक्टिविटी बढेगी। शहर से सीधे वाराणसी, नागपुर, भोपाल-इंदौर, रायपुर, सागर-कोटा और खंडवा से जुड़ेगा। इसके अलावा करीब 4,500 करोड़ रुपये की लागत से रिंग रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा शहर में पांच-छह नए फ्लाईओवर, बेहतर सडक़ों का नेटवर्क और अन्य बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट आने वाले हैं। जबलपुर-भोपाल ग्रीनफील्ड रोड लगभग 15 हजार करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाएगी। इसके अलावा जबलपुर-दमोह, जबलपुर-सागर, जबलपुर-मंडला, जबलपुर-रायपुर, जबलपुर-अमरकंटक और बिलासपुर सहित विभिन्न मार्गों पर भी आने वाले समय में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। जबलपुर को देश के प्रमुख कनेक्टिविटी और लाजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में करीब 1.05 लाख करोड़ रुपये के सडक़ कॉरिडोर की योजना पर काम किया जा रहा है।

परियोजनाओं से आवागमन आसान होगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे-

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के अनुसार, जबलपुर को वाराणसी, नागपुर, भोपाल-इंदौर, रायपुर, सागर-कोटा और खंडवा से जोडऩे वाले ग्रीनफील्ड व फोरलेन मार्गों को निर्माणाधीन रिंग रोड से जोडक़र एक समेकित सडक़ नेटवर्क तैयार करने की योजना है। इससे जबलपुर को उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम दिशा के यातायात का प्रमुख केंद्र बनाने की संभावनाएं बढ़ेंगी। इन परियोजनाओं से आवागमन आसान होने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

4.5 घंटे में पहुंच सकेंगे इंदौर

इन परियोजनाओं में कई सडक़ों का निर्माण मध्य प्रदेश सडक़ विकास निगम (एमपीआरडीसी) के माध्यम से किया जाएगा। इससे सभी परियोजनाओं के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पर निर्भरता नहीं रहेगी। जबलपुर से इंदौर की दूरी करीब 4.5 घंटे में तय होगी। जबलपुर-मंडला-चिल्पी रायपुर मार्ग को फोरलेन करने की भी योजना बनाई गई है। मंत्री राकेश सिंह के मुताबिक खंडवा-जबलपुर ग्रीनफील्ड मार्ग की भी डीपीआर तैयार की जा रही है।

Next Post

ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आ गई महिला

Thu Sep 3 , 2026
जबलपुर। गढ़ा निवासी महिला ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आ गई है । पीडि़ता ने अब थाने पहुंंचकर पति, सास, ससुर, देवर, देवरानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दीपिका सिंह राठौर 32 वर्ष निवासी गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी उपेन्द्र सिंह […]

You May Like