ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आ गई महिला

जबलपुर। गढ़ा निवासी महिला ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आ गई है । पीडि़ता ने अब थाने पहुंंचकर पति, सास, ससुर, देवर, देवरानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक दीपिका सिंह राठौर 32 वर्ष निवासी गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी उपेन्द्र सिंह राठौर निवासी बृंदावन परिसर गंगामैया रांझी के साथी हिन्दू रीति रिवाज से 19 अप्रैल 2019 को हुयी थी, शादी के कुछ समय बाद पति उपेन्द्र सिंह राठौर, देवर अमित सिंह राठौर, सास लक्ष्मी सिंह राठौर, ससुर श्याम सिंह राठौर घरेलू बातों को लेकर परेशान करने लगे, उसके मायके से पैसे लाने के लिये कहते थे मना करने पर पति मारपीट करते थे, देवर की शादी के बाद देवरानी नेहा सिह राठौर भी उनका साथ देती थी। ससुराल वालों की प्रताडऩा से तंग आकर वह मायके में रह रही है।

Next Post

ताराचंद हत्याकांड: कातिल पर डीआईजी ने बढाया ईनाम

Thu Sep 3 , 2026
जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत पुलघाट स्थित कुटिया, मनकेड़ी बरगीनगर में 25 अप्रैल को हुई ताराचंद महाराज उर्फ ताराचंद कुशवाहा की अंधी हत्या की गुत्थी उलझी हुई है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी कातिल कौन है इसका पता नहीं चल सका है । अब डीआईजी ने आरोपी की गिरफ्तारी […]

You May Like