पिछोर: पिछोर थाना क्षेत्र के शंकरपुर में दुकान पर सामान लेने आए युवक ने विवाद के बाद दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। फरियादी सिरनाम बघेल पुत्र स्व. हरिसिंह बघेल (60) ने शिकायत दर्ज कराई कि 14 अगस्त शाम 7 बजे उनकी दुकान पर सामान लेने आए महेन्द्र बघेल पिता गुलाब सिंह बघेल निवासी शंकरपुर ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 14 अगस्त शाम 7:57 बजे अपराध क्रमांक 170/26 धारा 115(2), 296(बी) एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना सहायक उपनिरीक्षक नीरज कुमार आर्मो कर रहे हैं।
Next Post
दुकान के सामने दबंगों का हमला, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
Sat Aug 15 , 2026
चीनौर: चीनौर थाना क्षेत्र के मकोड़ा रोड, छीमक में दबंगों ने एक दुकानदार पर हमला कर दिया। फरियादी अतेन्द्र सिंह पुत्र गजराज सिंह रावत (55) निवासी ग्राम देवरा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी दुकान के सामने रोमियो तूफान, विष्णु, सोनू, कालू व अन्य ने उसके साथ मारपीट की, गंदी-गंदी […]

You May Like
-
1 year ago
लापता युवक की एक सप्ताह पुरानी लाश मिली