ग्वालियर: सांसद भारत सिंह कुशवाह ने आज मंगलवार को चंबल पेयजल प्रोजेक्ट का 5वी बटालियन मुरैना से निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण प्रारंभ किया।इस दौरान निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को प्रोजेक्ट को गुणवत्ता के साथ तेजी से तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
साथ ही प्रोजेक्ट में देरी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की पेयजल आपूर्ति के लिये अति महत्वपूर्ण चंबल पेयजल प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से ग्वालियर में पेयजल की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी।
