वीरांगना झलकारी बाई जयंती के मौके पर गाजे-बाजे के साथ निकली रैली

ग्वालियर: वीरांगना झलकारी बाई की 195वीं जयंती आज शनिवार को धूमधाम से मनाई गयी। आकाशवाणी स्थित झलकारी बाई पार्क में उन्हें शहरवासियों ने नमन किया। इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कोरी समाज संघ की ओर से चार शहर का नाका से रैली शुरू हुई। यह रैली रैली हजीरा, स्टेट बैंक चौराहा, पड़ाव, स्टेशन होते हुए आकाशवाणी पर झलकारी बाई पार्क पर पहुंचेगी। रैली में गुलाबी रंग की पगड़ी पहने महिला एवं पुरूष चल रहे है। वहीं घोड़ों पर झलकारी बाई की ड्रेस पहनकर बच्चियां चल रही हैं। गाजे-बाजे और डीजे के साथ निकली रैली में लोग नृत्य भी कर रहे हैं।
समाजसेवियों और छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान
शाम को वीरांगना झलकारी बाई पार्क में सम्मान समारोह में समासेवियों, प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों, छात्र-छात्राओं आदि को सम्मानित किया जाएगा। कबीर कोली संघर्ष मंच की ओर से सुबह बजे झलकारी बाई पार्क में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया गया। जनकल्याण मोर्चा ने झलकारी बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। बहुजन समाज पार्टी ने भी झलकारी बाई की जयंती मनाई।
वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर भाजपा ने पुष्पांजलि अर्पित की शहीद वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ग्वालियर महानगर द्वारा सुबह आकाशवाणी रोड स्थित झलकारी पार्क स्थित वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Next Post

व्यास नगर में पारिवारिक विवाद के बीच महिला से मारपीट, जेठ–जेठानी पर प्रकरण दर्ज

Sat Nov 22 , 2025
इंदौर:चंदननगर थाना क्षेत्र के व्यास नगर में पारिवारिक विवाद के दौरान महिला से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है. शिकायत के अनुसार नम्रता गुर्जर अपने जेठ–जेठानी के बच्चे से बात करने उनके घर गई थीं. इसी दौरान घर में कुछ सामान न मिलने की बात पर मामूली बहस […]

You May Like

मनोरंजन