इंदौर:चंदननगर थाना क्षेत्र के व्यास नगर में पारिवारिक विवाद के दौरान महिला से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है. शिकायत के अनुसार नम्रता गुर्जर अपने जेठ–जेठानी के बच्चे से बात करने उनके घर गई थीं. इसी दौरान घर में कुछ सामान न मिलने की बात पर मामूली बहस बढ़कर झगड़े में बदल गई.
शिकायत में कहा गया है कि बहस के बाद आरोपी अज्जू उर्फ अजय और उसकी पत्नी नन्नी उर्फ नंदनी नम्रता के घर आ गए और गाली-गलौज करते हुए हाथ–थप्पड़ से मारपीट करने लगे. घटना में पीड़िता के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आईं. चंदननगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
