
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बताया कि आज 28 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. डॉ. दर्शन सिंह एड. की 9वीं पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान जनता को हो रही परेशानी से निजात दिलाने के उद्देश्य से शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान हृदयाघात होने से वे शहीद हुए थे। उनका बलिदान कांग्रेस परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अविस्मरणीय और प्रेरणादायक है। पुण्यतिथि कार्यक्रम में समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे।
