पीएम ने किया शाजापुर रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

शाजापुर। शाजापुर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 13 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक रूप दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज र्चुअल माध्यम से इसका लोकार्पण किया. सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम को कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेरे आग्रह पर शाजापुर देवास लोकसभा क्षेत्र के 6 स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया और मुझे खुशी है कि आज शाजापुर का रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक और सुविधायुक्त बनाया गया है. अमृत भारत योजन के तहत देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र में छह स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है. इन छह में देवास, शाजापुर, शुजालपुर, मक्सी, अकोदिया और बेरछा शामिल है. इन स्टेशनों पर जब आप जाकर देखेंगे, तो आपको लगेगा कि आप रेलवे स्टेशन पर नहीं एयरपोर्ट पर खड़े हैं. नए स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए कई बदलाव किए गए हैं. प्लेटफॉर्म को ऊंचा किया गया है. नया फुटओवर ब्रिज बनाया गया है. छायादार क्षेत्र का विस्तार किया गया है. सर्कुलेटिंग एरिया को सौंदर्यीकरण के साथ विकसित किया गया है.

Next Post

जहां उद्गम होगा, वहां ऊर्जा का स्रोत होगा

Thu May 22 , 2025
मंदसौर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मंदसौर जिले के निपानिया ग्राम में तुम्‍बड़ नदी के उदगम स्थल का विधिवत पूजन किया। विधिवत हवन किया, पूजा अर्चना की एवं हवन में मंत्रोचार के साथ आहुति प्रदान की। इस दौरान लोक सभा सांसद सुधीर […]

You May Like