वेयरहाउस प्रबंधक और ऑपरेटर को 50 हजार की घूस लेते लोकायुक्त ने दबोचा

भंडारण में कम स्टॉक के गेहूँ को सही करने मांगी 92 हजार की घूस

 

जबलपुर। लोकायुक्त ने

एमपी वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स निगम शाखा तिलसानी तहसील कुंडम में दबिश देते हुए वेयरहाउस प्रबंधक और आपरेटर को 50 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा। भंडारण में कम स्टॉक के गेहूँ को सही करने  92 हजार की रिश्वत मांगी गई थी।

लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि दमनीत सिंह  राधाकृष्ण मंदिर रोड, रांझी, जबलपुर ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके द्वारा गुरु नानक वेयरहाउस हंसापुर पड़वार रोड तहसील कुंडम जिला जबलपुर का संचालन किया जा रहा है वर्ष 2024 में गेहूं खरीदी की गई एवं वेयरहाउस में भंडारण किया गया है करीब एक माह पूर्व भंडारित गेहूं का उठाव होने पर पता चला कि वेयरहाउस में 100 क्विंटल गेहूं का स्टॉक कम है, गेंहू के स्टॉक कमीपूर्ति करने के एवज में प्रदीप पटले,शाखा प्रबंधक, मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन शाखा तिलसानी द्वारा 92000 की रिश्वत की मांग की जा रही है, शिकायत सत्यापन उपरांत

लोकायुक्त ने प्रदीप पटले, 40 वर्ष, शाखा प्रबंधक, एमपी वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स निगम शाखा तिलसानी तह. कुंडम जिला जबलपुर, शैलेष बिसेन, 31 वर्ष, कंप्यूटर ऑपरेटर (आउटसोर्स कर्म. सेडमैप कंपनी को कार्यालय में घूस की प्रथम किश्त रिश्वत राशि  50000 लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरवड़े, इंस्पेक्टर नरेश बेहरा, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके,  निरीक्षक जितेंद्र यादव एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।

Next Post

कुमेड़ी में बने नवनिर्मित आईएसबीटी पर बसों का संचालन मध्य मार्च तक हो जायेगा शुरू

Wed Feb 19 , 2025
संभागायुक्त की अध्यक्षता में इंदौर विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, वन विभाग की समन्वय बैठक सम्पन्न।   इंदौर । विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, वन विभाग आदि विभागों की समन्वय समीक्षा बैठक संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में संभागायुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री […]

You May Like