यरूशलम, 23 मार्च (वार्ता) इजरायल ने ईरान के तेहरान में बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर हमलों की एक नयी श्रृंखला शुरु करने का दावा किया है।इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि इजरायल ने तेहरान के बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमलों की एक श्रृंखला शुरू की है।
आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, “आईडीएफ ने तेहरान में ईरानी आतंकवादी शासन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए हमलों की एक व्यापक श्रृंखला शुरू की है।”उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इजरायल ने गत 28 फरवरी को ईरान में लक्ष्यों पर हमले शुरू किए थे। ईरान इजरायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले करके जवाबी कार्रवाई कर रहा है।
Next Post
एनआईए ने लाल किला विस्फोट जांच में कश्मीर में कई जगहों पर छापे मारे
Mon Mar 23 , 2026
श्रीनगर, 23 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के पास पिछले साल 10 नवंबर को हुए कार विस्फोट मामले की चल रही जांच के तहत कश्मीर भर में कई जगहों पर छापे मारे।अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ये […]
