एनआईए ने लाल किला विस्फोट जांच में कश्मीर में कई जगहों पर छापे मारे

श्रीनगर, 23 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के पास पिछले साल 10 नवंबर को हुए कार विस्फोट मामले की चल रही जांच के तहत कश्मीर भर में कई जगहों पर छापे मारे।अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि ये छापे श्रीनगर, बारामूला, कुपवाड़ा और कुलगाम जिलों में छह जगहों पर उन लोगों से जुड़े ठिकानों पर मारे गए, जिन्हें धमाके के पीछे के “आतंकी मॉड्यूल” के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने बारामूला जिले के रफीबाद के रहने वाले डॉ. बिलाल नसीर मल्ला के घर पर तलाशी ली, जिसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। कुपवाड़ा जिले के लंगाते इलाके में भी एक और तलाशी ली गई। श्रीनगर के नौगाम इलाके और दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में भी चार जगहों पर छापे मारे गए।

आज मारे गए इन छापों के बारे में एनआईए की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।जांच एजेंसी ने बम धमाके की जांच के दौरान अब तक कई डॉक्टरों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी भी इस आत्मघाती धमाके में मारा गया था।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी के लाल किला इलाके के पास 10 नवंबर, 2025 को एक भीड़भाड़ वाले इलाके में विस्फोटकों से भरी एक कार में धमाका हो गया था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और 32 अन्य घायल हो गए थे।

Next Post

जयंत बैरियर के पास युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Mon Mar 23 , 2026
सिंगरौली:जयंत बैरियर स्थित बनारसी पान दुकान के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर अचानक हमला कर दिया और फरार हो गए। घायल युवक की पहचान लाल दास के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों […]

You May Like