दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 28 अगस्त से होगी। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ईस्ट जोन को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान ईशान किशन बाहर हो गए हैं। ईशान किशन को दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन का कप्तान बनाया गया था। ईशान के बाहर होते ही ईस्ट जोन को यह दूसरा झटका लगा है। इससे पहले तेज गेंदबाज आकाश दीप भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
ईशान किशन के बाहर होते ही अब टीम की कप्तानी बंगाल के सीनियर बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन को सौंपी गई है। हालांकि यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि ईशान किशन इस टूर्नामेंट से क्यों बाहर हुए हैं। एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के दौरान ऐसी रिपोर्ट आई थी कि ईशान किशन चोटिल है। उनके पैर में टांके लगे हुए हैं। जिस वजह से उन्हें इंग्लैंड नहीं भेजा गया।
