मप्र राज्य सूचना आयोग में नई नियुक्तियाँ: आलोक नागर और राजेश भट्ट बने राज्य सूचना आयुक्त

भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार राज्य सूचना आयोग में नए राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की गई है।

राजपत्र में प्रकाशित आदेश के अनुसार सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत राज्य सूचना आयोग में कार्यरत मुख्य सूचना आयुक्त एवं अन्य आयुक्तों के अतिरिक्त श्री आलोक नागर और श्री राजेश भट्ट को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि राज्य सूचना आयुक्तों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से निर्धारित होगा, जो अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक प्रभावी रहेगा। यह नियुक्ति सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आयोग की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Next Post

नरोत्तम को बचाया, राजेंद्र भारती पर जल्दबाजी, फिर विधायक बनेंगे भारती, जाएंगे ऊपरी अदालत: पटवारी

Fri Apr 3 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया विधानसभा प्रकरण, किसानों की बदहाल स्थिति और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश और देश में लोकतंत्र का मूल आधार जनता का विश्वास लगातार कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के चुनाव आयोग […]

You May Like