सिंहस्थ ड्यूटी के लिए सीहोर पुलिस तैयार, पहला बैच ट्रेंड

सीहोर। आगामी सिंहस्थ के सफल, सुगम एवं सुरक्षित आयोजन केई दृष्टिगत जिले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कोर्स के प्रथम बैच का समापन हो गया.प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को सिंहस्थ ड्यूटी की बारीकियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन प्रशिक्षण दिया गया. समापन पर एसपी सोनाक्षी सक्सेना द्वारा सभी 45 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए. कार्यक्रम में एएसपी सुनीता रावत, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, उप निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव उपस्थित थे.

Next Post

पर्यावरण दिवस पर जैन महिला परिषद ने 20 पौधे रोपकर संरक्षण का लिया संकल्प

Mon Jun 8 , 2026
भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की पद्मावती संभाग अंतर्गत माता त्रिशला शाखा, लालघाटी द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद की सदस्याओं ने मिलकर आम, जामुन, अमरूद, सीताफल, नींबू, गुलाब और मीठी नीम सहित 20 पौधे रोपे। इस अवसर पर […]

You May Like