भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की पद्मावती संभाग अंतर्गत माता त्रिशला शाखा, लालघाटी द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद की सदस्याओं ने मिलकर आम, जामुन, अमरूद, सीताफल, नींबू, गुलाब और मीठी नीम सहित 20 पौधे रोपे।
इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष श्रीमती डॉ. सविता जैन, चेयरपरसन श्रीमती सरिता जैन, शाखा अध्यक्ष श्रीमती श्रुति जैन, शाखा सचिव श्रीमती मिली जैन एवं शाखा कोषाध्यक्ष श्रीमती नम्रता जैन सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
महिलाओं ने केवल पौधरोपण ही नहीं किया, बल्कि इन पौधों की नियमित देखभाल और सिंचाई करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ धरती मां के नाम संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया गया। परिषद की सदस्याओं ने कहा कि वृक्षारोपण से धरती को नया आयाम मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
