मप्र की बौद्ध विरासत पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के विद्वान

भोपाल। मध्यप्रदेश की समृद्ध बौद्ध विरासत, सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से भोपाल के रवीन्द्र भवन स्थित गौरांजनी सभागार में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मध्यप्रदेश : वैश्विक बौद्ध धरोहर का केंद्र विषय पर होने वाले इस सम्मेलन का आयोजन दी बुद्धभूमि धम्मदूत संघ, भोपाल और वीर भारत न्यास (संस्कृति विभाग) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

सम्मेलन में भारत सहित थाईलैंड, श्रीलंका, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और म्यांमार के बौद्ध भिक्षु, पुरातत्वविद्, शोधकर्ता, उद्योगपति, विश्वविद्यालयों के कुलपति और नीति-निर्माता भाग लेंगे। कार्यक्रम में साँची, सतधारा, सोनारी, देऊर कोठार और अन्य बौद्ध स्थलों को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने, बौद्ध सर्किट निर्माण, धरोहर संरक्षण, पर्यटन विकास और पवित्र अवशेष प्रत्यावर्तन जैसे विषयों पर चर्चा होगी। 8 जून को प्रतिनिधियों के लिए विशेष बौद्ध धरोहर अध्ययन यात्रा भी आयोजित की जाएगी।

 

 

Next Post

राज्यसभा चुनाव: आज नामांकन का अंतिम दिन, मीनाक्षी नटराजन और महेश केवट भरेंगे पर्चा

Mon Jun 8 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन और भाजपा प्रत्याशी महेश केवट अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों दलों ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है और इसके चलते राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। […]

You May Like