
आष्टा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा से लाड़ली बहना योजना के तहत बड़ी सौगात दी। उन्होंने प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 184 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
