छतरपुर के जंगलों में दबिश देकर 6 लाख की कच्ची शराब व 4800 किलो महुआ लाहन नष्ट किया

छतरपुर। जिले में अवैध मदिरा के उत्पादन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बिजावर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने ग्राम कंजरपुर के जंगलों में दबिश देकर अवैध शराब बनाने वाले कई डेरे ध्वस्त किए और भारी मात्रा में सामग्री नष्ट की।

कार्रवाई के दौरान 4800 किलोग्राम महुआ लाहन, कई मदिरा बनाने की भट्टियां और 55 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की गई। नष्ट और जब्त की गई सामग्री का कुल मूल्य लगभग 5 लाख 80 हजार रुपये आंका गया है। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

अधिकारी बताते हैं कि जंगलों में गुप्त स्थानों पर अवैध शराब के ये ठिकाने लंबे समय से सक्रिय थे। टीम द्वारा की गई अचानक कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर मिले उपकरण, ड्रम, भट्टियां और शराब बनाने के दूसरे साधनों को भी नष्ट किया गया।

प्रशासन ने कहा अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान जारी रहेगा–

प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध मदिरा पर चल रहा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि शराब उत्पादन और बिक्री जैसे गैरकानूनी कार्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।

अभियान की इस कार्रवाई ने न सिर्फ अवैध कारोबारियों की कमर तोड़ी है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी संदेश दिया है कि अवैध शराब बनाने वालों पर प्रशासन की नजर लगातार बनी हुई है।

 

Next Post

हीरो एजेंसी के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Mon Dec 1 , 2025
छतरपुर। शहर के नौगांव रोड पर स्थित हीरो एजेंसी के पास रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार युवक अचानक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान कैलाश चतुर्वेदी के […]

You May Like